ब्रेकिंग-कोहरे ने ली जान-ट्रक के अंदर घुसी कार न0 प0 अध्यक्ष के पुत्र समेत 2 कई मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

किच्छा skt. com

ADVERTISEMENTS

घने कोहरे ने एक बार फिर दो युवकों की जान ले ली कोर के कारण ट्रक के पीछे कर घुस गई और जिसमें दो युवाओं की मौत हो गई एनएच-74 पर घने कोहरे के बीच एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में यूपी के जिला पीलीभीत की जहानाबाद नगर पंचायत की अध्यक्ष के पुत्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीसरा युवक घायल हुआ है। है। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम कराया है।


मंगलवार रात जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष ममता गुप्ता पत्नी दुर्गा चरण गुप्ता उर्फ अन्ना निवासी मुख्य बाजार कटरा जहानाबाद (पीलीभीत) का बेटा शिवा गुप्ता (24 वर्ष) फॉरच्यूनर कार से अपने मित्र आसिफ (32 वर्ष) पुत्र जमील रहमान निवासी बाईपास रोड, नई बस्ती, नवाबगंज जिला बरेली और शिवा गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता नवाबगंज जिला बरेली के साथ किच्छा की ओर से सितारगंज की तरफ जा रहा था।

कहा जा रहा है मंगलवार रात लगभग ढाई बजे एनएच- 74 पर उत्तमनगर से पहले पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकरभाग गया।

कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा, किच्छा कोतवाल सुंदरम शर्मा ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ने शिवा गुप्ता पुत्र ममता गुप्ता और आसिफ को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS