ब्रेकिंग- 15 अगस्त से पहले बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
delhi-threat-to-blow-up-igi-airport-terminal-3-before-august-15-

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली है। राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर बम से उड़ाने वाला धमकी भरा कॉल आया है।

इन जगहों पर आया बम से उड़ाने वाला धमकी भरा कॉल

जामा नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, MB साकेत ऑफिस, DM ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3, दिल्ली कैंटोनमेंट में SDM ऑफिस समेत पांच जगहों पर बम से उड़ाने का धमकी भरा कॉल आया है।

इस धमकी भरे कॉल के बाद बम स्क्वॉड, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई है। इन जगहों पर सघन छानबीन की गई। हालांकि इन जगहों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

हाईकोर्ट को भी मिली धमकी

तो वहीं दिल्ली हाईकोर्ट को भी धमकी भरा कॉल आया है। रजिस्ट्रार जनरल ने तत्काल दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट पर

तो वहीं दिल्ली HC के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने कहा कि ये धमकी भरे कॉल नकली लग रहे हैं। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स द्वारा स्कैनिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS