सास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पहुंची महाकुंभ, संगम में लगाई डुबकी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

katrina kaif in mahakumbh (1)

आए दिन बॉलीवुड के कलाकार संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आज सुबह अक्षय कुमार ने महाकुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। ऐसे में अब कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) भी अपनी सास के साथ महाकुंभ पहुंची है। जहां उन्होंने सास के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज (Katrina Kaif In Mahakumbh) वायरल हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/EoqAjvGEUOY?si=rElejF87ObgqBNrb

सास के साथ महाकुंभ पहुंची कैटरीना कैफ

महाकुंभ में कैटरीना अपनी सास के साथ आईं है। पड़ितों के साथ संगम में पूजा अर्चना के बाद कैटरीना ने आस्था कि डुबकी लगाई। ऐसे में अभिनेत्री का ट्रेडिशनल अवतार नजर आया। अभिनेत्री ने सिंपल सा लुक कैरी किया है। उन्होंने पीच कलर का सूट पहना है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब सास-बहू की जोड़ी किसी धार्मिक स्थल पर एक साथ गई हो। इससे पहले भी कैटरीना और उनकी सास को कई धार्मिक जगहों पर साथ जाते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में वो शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करने गई थी।

video link- https://youtu.be/V8P9WgOTUe8?si=I6J87Nwf-vrblbmO

विक्की कौशल ने भी लगाई है संगम में डुबकी

बता दें कि कैटरीना के पति अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्म छावा के प्रमोशन के लिए भी महाकुंभ आ चुके है। विक्की महांकुभ में अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने आए थे। जहां उन्होंने भी संगम में डुबकी लगाई थी

ADVERTISEMENTS