नदी में डूबी महिला का शव 36 घंटे बाद मिला

ख़बर शेयर करें

Rampur News: सैदनगर में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते लालपुर डैम से कोसी नदी में छलांग लगा दी। 36 घंटे बाद उसका शव नदी किनारे मिला। महिला के पति ने महिला के नदी में कूदने की सूचना पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।

Rampur News: सैदनगर। लालपुर डैम से कोसी नदी में कूदी महिला का शव 36 घंटे बाद सोमवार को करीब छह बजे नदी किनारे पानी में उतराता मिला। घरेलू कलह के चलते रविवार सुबह महिला ने पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी। करीब 4 किलोमीटर दूर बैराज के पास से गोताखोरों ने शव को बरामद किया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर डैम की था। स्वार क्षेत्र के रायपुर का मझरा निवासी मुस्तफा अली मिलकखानम चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाता है। बताते हैं पति का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद हो गया था। पत्नी फूल जहां (35 वर्ष) नाराज होकर लालपुर स्थित अपनी बहन के घर आ गई थी। बताते हैं रविवार सुबह करीब 7 बजे महिला लालपुर डैम पर पहुंची और कोसी नदी में छलांग लगा दी। विवाहिता को नदी में कूद लगाते हुए उसके रिश्तेदार ने देख लिया। रिश्तेदार ने मामले की सूचना विवाहिता के पति को दी। करीब 9 घंटे तक परिजन महिला के नदी में कूदने की बात छुपाते रहे। शाम 5 पति ने पत्नी के नदी में कूदने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाकर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। सोमवार को भी पुलिस ने सुबह से ही गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी थी। शाम करीब 6 बजे करीब 36 घंटे के बाद गोताखोरों ने बैराज के पास से महिला के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

शव का पोस्टमार्टम

नदी में डूबी महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलु से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस की जांच

-दयाशंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक अजीमनगर