भाजपा के ये स्टार प्रचारक पाए गए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कोरोनावायरस का कहर अब धीरे-धीरे एक बार फिर से कम होना शुरू हो चुका है लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर भाजपा के कहने से सामने आ रही है बता दें कि उत्तराखंड चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट के जरिए स्वंय यह जानकारी दी है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने एहतियात बरतते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि उनके सम्पर्क में आए सभी लोग अपना कोविड टेस्ट जरूर करवा लें।
आपको बता दें एमपी के सीएम उत्तराखंड के स्टार प्रचारक थे। शिवराज सिंह चौहान कई बार उत्तराखंड में प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आए थे। शिवराज सिंह चौहान प्रचार करने पौड़ी के श्रीनगर भी गए थे और तमाम भाजपा के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं से मिले थे। इसी के साथ वो उधम सिंह नगर की काशीपुर और बाजपुर विधानसभा में भी गे थे। साथ ही लोहाघाट विधानसभा में भी उन्होंने जनसभा की थी और प्रत्याशी के लिए वोट मांगा था।

ADVERTISEMENTS