भाजपा के पहले चरण की सदस्यता अभियान की आज होगी समीक्षा, विधायक भी रहेंगे मौजूद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में भाजपा के सदस्यता अभियान के पहले चरण की समीक्षा आज की जाएगी. इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भाजपा के सदस्यता प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह करेंगे, बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे.

ADVERTISEMENTS

भाजपा के पहले चरण की सदस्यता अभियान की आज होगी समीक्षा
बता दें समीक्षा बैठक को तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा. जिसमें भाजपा के विधायक भी शामिल होंगे. इस बैठक में सदस्यता अभियान के दौरान की गई गतिविधियों और परिणामों पर चर्चा की जानी है. यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह संगठन की ताकत और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों का आकलन करने का एक अवसर देगी

ADVERTISEMENTS