बीजेपी ने बागियों को चेताया, कल तक माने तो ठीक नहीं तो…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


Uttrakhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया दो जनवरी तक है। जहां जहां भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन हुए हैं, स्थानीय पदाधिकारी उन कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। पूरी संभावना हैं कि दो जनवरी तक सभी लोग अपने नामांकन वापस ले लेंगे। इसके बाद भी जो पार्टी कार्यकर्ता-पदाधिकारी अपने नामांकन वापस नहीं लेंगे, उनके खिलाफ पार्टी लाइन के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS