भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द भट्ट ने की कार्यकारिणी की घोषणा राजेंद्र बिष्ट को मिली महामंत्री की कमान

ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

हिंदी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के निर्विवाद नेता भगत सिंह कोश्यारी की भेट का आखिर औपचारिक परिणाम निकल ही गया. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी देश की राजनीति में भगत सिंह कोश्यारी की सलाह का हमेशा आदर किया जाता है. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा केंद्रीय नेताओं से बातचीत करने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी.

कुमाऊं और गढ़वाल के तालमेल को बैठाते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश भाजपा की नई टीम की सूची जारी।

8 नेताओं को दिया गया उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। बलवंत सिंह भौयारल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष।तीन नेताओं को दी गई प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी।

इससे पहले प्रदेश में मंत्री की भूमिका निभा रहे राजेंद्र सिंह बिष्ट को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया है राजेंद्र सिंह बिष्ट को संगठन का बहुत बड़ा ज्ञाता माना जाता है लंबे समय से वह संगठन के लिए काम करते आ रहे हैं की लगन व कार्य क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ेपद से नवाजा है

इसके अलावा खिलेंद्र चौधरी आदित्य कोठारी को बनाया गया महामंत्री।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट

पुनीत गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

साकेत अग्रवाल को बनाया गया प्रदेश कासह कोषाध्यक्ष।

8 नेताओं को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी। मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा को दी गई प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारीमनवीर सिंह चौहान को दी गई है प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी।

पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को बनाया गया प्रदेश प्रकोष्ठ का प्रभारी।

अनिल शाही और रमेश गढ़िया को दी गई प्रदेश विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी

शशांक रावत को बनाया गया युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष।समीर आर्य को दी गई अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

राकेश राणा को दी गई अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

इंतजार हुसैन को बनाया गया अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष