बड़ी खबर:- जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

cjp-protesy-ministry-of-home-affairs-major-decision-jantar-mantar-removed-from-protest-sites

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय से बड़ा फैसला आया है। मंत्रालय की ओर से जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से ही हटा दिया गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर अब धरना-प्रदर्शन के लिए नए स्थान तय किए गए हैं।

जंतर मंतर नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

केंद्रीय गृहमंत्रालय के अनुसार अब जंतर मंतर की जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली प्रदर्शन के लिए निर्धारित किए गए हैं। जंतर-मंटर अब प्रोटेस्ट साइट नहीं रही। प्रदर्शन स्थल के रूप में दी गई अधिसूचना रद्द कर दी गई है।

33 साल तक जंतर मंतर रहा प्रदर्शन स्थल

हालांकि, प्रदर्शन से जुड़ी अन्य चीजें जैसे अनुमति, लोगों की संख्या और अन्य शर्तों के लिए डिटेल नियम अलग से जारी होंगे। मालूम हो कि करीब 33 साल तक जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल रहा। इससे पहले इंडिया गेट का बोट क्लब प्रदर्शन स्थल के रूप में था।

ADVERTISEMENTS