भाजपा ने दिग्गज नेता के बेटे से छिना पद! पार्टी से बाहर निकाला; ये है पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

bjp strips veteran leader s son of his

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने भाजपा के दिग्गज नेता के बेटे विकास गर्ग को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े करोड़ों रुपये के…

 भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने भाजपा के दिग्गज नेता के बेटे विकास गर्ग को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित धनशोधन मामले में ‘एबिक्स ग्रुप’ के चेयरमैन गर्ग को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, “गर्ग को दिल्ली भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक पद से हटा दिया गया है। पार्टी की उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।” गर्ग ने 2024 में भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक का पद संभाला था। वह दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रह चुके नंद किशोर गर्ग के पुत्र हैं।

ईडी के अनुसार, महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ राजनेता और नौकरशा शामिल हैं। गर्ग इस मामले में गिरफ्तार किए जाने वाले 14वें व्यक्ति हैं। छत्तीसगढ़ की विशेष पीएमएलए अदालत ने बुधवार को गर्ग को 10 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।