भाजपा में देखने लगे बगावती सुर ,सीएम के पहुंचने से पहले भाजपा विधायक अपने कार्यकर्ताओं पर निकालने लगे भड़ास, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में भाजपा के लिए में से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे यहां अनुशासन का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं में एक बार आज फिर जबरदस्त भिड़ंत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले देखने को मिली। देहरादून के रायपुर में डिग्री कॉलेज के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने से चंद मिनट पहले रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़ास निकालते हुए और औकात याद दिलाते नजर आए। वहीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत चुपचाप सुनते रहे।मंत्री धन सिंह रावत के सामने ही रायपुर विधायक उमेश काऊ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कार्यक्रम को छोड़ने तक की धमकी दे दी। साथ ही यहां तक कहा कि वह जिन कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं अगर वह उनके साथ रहेंगे तो वह कार्यक्रम छोड़कर चले जाएंगे। भाजपा विधायक अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को औकात में रहने तक की धमकी देने लगे। भाजपा विधायक जिस कार्यकर्ता से उलझे वह जिला पंचायत के सदस्य हैं और पार्टी में 15 से 20 सालों के लिए काम कर रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह का कहना है कि विधायक जिस तरीके से अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिर रहा है। एक विधायक को यह शोभा नहीं देता कि वह अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस तरीके से धमकाए। खास बात यह है कि उच्च शिक्षा विभाग के कार्यक्रम को उमेश शर्मा काऊ अपना निजी कार्यक्रम तक बताने लगे और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से निकलने तक की धमकी देने लगे।

ADVERTISEMENTS

धन सिंह रावत से उमेश शर्मा काऊ शिकायत करते हुए नजर आए कि यह मुझे अपना विधायक नहीं मानते हैं और इस क्षेत्र में जो भी पोस्टर लगते हैं उनको यह फाड़ देते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरीके से फूंक भाजपा के भीतर रायपुर में देखने को सरेआम मिल रही है उससे कहीं ना कहीं पार्टी के लिए यह चिंता का विषय भी है कि आखिर चुनावी रण में जाने से पहले पार्टी में इस तरह के मतभेद क्यों है जिसका समाधान पार्टी को चुनाव से पहले निकालना होगा।

ADVERTISEMENTS