बीजेपी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक की

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी प्रारंभ कर दी है, जिसके तहत बीजेपी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक प्रारंभ कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS

आज मोटाहल्दू के खड़कपुर ग्राम सभा में उपरोक्त अभियान के तहत बीजेपी के खड़कपुर बूथ के अध्यक्ष मनमोहन पुरोहित के घर बैठक संपन्न हुई।

उपरोक्त अभियान के संयोजक क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और प्रभारी राजकुमार फुलारा हैं।

विधायक मोहन बिष्ट ने कहा कि हमें अपने सभी विधानसभा बूथों को शक्तिशाली बनाना है, जिसके लिए हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का परिचय जनता को करना होगा क्योंकि जनता राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ तो उठा रही है परंतु चुनाव के वक्त चंद रुपयों के लिए अपने बहुमूल्य मत का सदुपयोग नहीं कर पा रही।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और उन को हल करने का आश्वासन भी दिया।

क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि सर्वप्रथम कुछ महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र के लिए करने जरूरी है जिसमें क्षेत्र के सभी ट्यूबलो में स्टेबलाइजर लगवाना, इंदिरा नगर से आ रहे गंदे नाले को डाइवर्ट करना, जंगली जानवरों हाथी आदि से किसानों की फसलों को बचाने के लिए कार्य करना, आदि हैं।

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक शंकर तिवारी, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, पूर्वी मंडल महिला मोर्चा महामंत्री गरिमा मिश्रा जोशी, प्रयाग दत्त पांडे, बृज मोहन पुरोहित, आनंद सती, शारदा पुरोहित, गीता पुरहित, कमला पांडे, पार्वती पुरोहित, कला पुरोहित, पूरन चंद पांडे, प्रकाश चंद पांडे, विमल भट्ट, डी.के. चौबे, गणेश चौबे, प्रदीप कुमार, दीप चंद्र, चंदन लाल, रतन लाल, हरीश सिंह बोहरा, सुरेश आर्या, रमेश राम, अनिल कुमार, पवन, नवल, मुकेश, नारायण दत्त पांडे, लीलाधर भट्ट, गौरव चौबे, सुंदर लाल अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS