भाजपा पार्षद ने लगाया उपेक्षा का आरोप पार्टी से दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा skt. com

अल्मोड़ा की नगर निगम पार्षद वन्दना वर्मा ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुद का अपमान महसूस हो रहा था, और यह निर्णय स्वाभिमान और उपेक्षित होने के कारण लिया है।

नगर निगम पार्षद वन्दना वर्मा ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष महेश नयाल को भेजे पत्र में उनका कहना है कि वह सेलाखोला वार्ड से निर्दलीय पार्षद बनी हैं।

भाजपा ने उन्हें जिला निकाय प्रकोष्ठ में सह संयोजिका की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। इससे वह अपमानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपने स्वाभिमान और व्यक्तिगत कारणों से पद से इस्तीफा दिया है।

ADVERTISEMENTS