आज से शुरू होगा Bigg Boss OTT 3, ये 16 कंटेस्टेंट्स पहुंचे घर के अंदर! जानें कब और कहां देखे शो?

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। इस बार का ओटीटी सीजन 3 अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि आज यानी 21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार इस शो में होस्ट के साथ-साथ रूल्स में भी कुछ बदलाव किए गए है।

ADVERTISEMENTS

कब और कहां देखे Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 की शुरुआत आज से होने जा रही है। ये शो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर आज रात 9 बजे से देख सकते हो। हालांकि इन बार आप इसको फ्री में नहीं देख पाएंगे। आपको शो देखने के लिए जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। जहां आप इस शो का मजा 24×7 लें सकते है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट (Bigg Boss OTT 3 Contestant List)

अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस बार के सीजन में दिल्ली की फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस में नजर आएंगी।

Bigg Boss OTT 3 vada pav girl entry confirm

इसके अलावा कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में साई केतन राव, रैपर नैजी, सना मकबूल, सना सुल्तान खान आदि शामिल है। साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर शिवानी कुमारी भी घर में धमाल मचाते हुए दिखाई देंगी।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

घर के अंदर पहुंचे ये 16 कंटेस्टेंट्स!

खबरों की माने तो कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस ओटीटी 3 में घर के अंदर पहुंच गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवीयों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ घर के अंदर घुस गए है। इसके अलावा पौलोमी दास, दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित, विशाल पांडेय, सना मकबूल,नीरज गोयत और लव कटारिया आदि ने घर में एट्री ले ली है। हालांकि अभी मेकर्स ने केवल 6 कंफर्म कंटेस्टेंट की जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS