बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पांच घायल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Horrific road accident in Durguk, Leh, bus fell into 200 meter deep ditch

मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बीती देर रात पर्यटकों की कार हाथीपांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ADVERTISEMENTS

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुजफ्फरनगर से चार युवक घूमने के लिए मसूरी आए थे. तभी उनकी कार हाथीपांव रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवर समेत चारों युवकों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

पांच लोग घायल

हादसे में घायल पांचों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान शशांक, अमन, करण और आकाश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है हादसे में ड्राइवर साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS