आम आदमी को बड़ी राहत: सरकार ने तय की 39 जरूरी दवाओं की कीमतें; ब्लड प्रेशर से डायबिटीज तक की दवाएं शामिल
राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 39 महत्वपूर्ण दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं, जिससे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारि …और पढ़ें
नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने एक ताजा आदेश जारी करते हुए 39 महत्वपूर्ण दवाओं (Formulations) की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं। इस फैसले के बाद ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं अब तय कीमतों पर ही मिलेंगी।
इन बीमारियों की दवाएं हुईं सस्ती
NPPA द्वारा जारी सूची में एम्लोवडवपन, टेवल्र्साटून (ब्लड प्रेशर), मेटफॉर्र्ून, वसटावग्लवप्टन (डायबिटीज), और एटोरिास्टेरटन (कोलेस्ट्रॉल) जैसी दवाओं के कॉम्बिनेशन शामिल हैं। इसके अलावा, विटामिन डी3 और संक्रमण के लिए इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक दवाओं की कीमतें भी निर्धारित की गई हैं।
कंपनियों के लिए कड़े निर्देश
NPPA ने स्पष्ट किया है कि कोई भी फार्मा कंपनी इन दवाओं को निर्धारित मूल्य से अधिक पर नहीं बेच सकती है। आदेश के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
कीमतों का प्रदर्शन: सभी खुदरा विक्रेताओं और वितरकों को अपनी दुकान के प्रमुख हिस्से पर कीमतों की सूची प्रदर्शित करनी होगी ताकि ग्राहक इसे आसानी से देख सकें।
नियमों का उल्लंघन: यदि कोई कंपनी तय कीमत से ज्यादा वसूलती है, तो उसे ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ के तहत ब्याज सहित अतिरिक्त राशि सरकारी खजाने में जमा करनी होगी।
नई दवाओं के लिए नियम: जो कंपनियां इन दवाओं को नए सिरे से लॉन्च करना चाहती हैं, उन्हें भी सरकार द्वारा तय इन कीमतों का पालन करना होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


