बड़ी खबर -उत्तराखंड पुलिस महकमें में बड़े स्तर पर हुए तबादले, नीरज भाकुनी को भेजा गया पिथौरागढ़

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए 2023-24 और 2024-25 चयन वर्ष के अंतर्गत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर कार्यरत 33 अधिकारियों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया है। साथ ही उन्हें विभिन्न जनपदों और इकाइयों में नई नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा हस्ताक्षरित आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार निरीक्षक पद पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को जनहित में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ADVERTISEMENTS

यह निर्णय न केवल विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूत करेगा, बल्कि जिला पुलिस बलों की कार्यक्षमता भी बढ़ाएगा। इन पदोन्नत निरीक्षकों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जनपदों के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को विशेष इकाइयों जैसे एसटीएफ, सतर्कता, मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री सुरक्षा और जीआरपी में भी जिम्मेदारी सौंपी गई है

ADVERTISEMENTS