बड़ी खबर- गौला नदी से अवैध रूप से 400 कुंतल रेता लेकर आ रहे हाईवा डंपर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं न्यूज़– तराई पूर्वी वन विभाग के गश्ती दल ने गौला नदी से 400 कुंतल रेता लेकर आ रहे हाइवा डंपर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

ADVERTISEMENTS

वन क्षेत्राधिकारी गौला श्री चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में आज प्रातः लगभग 03:45 बजे शहीद स्मारक लालकुआं के पास एक हाईवा डंपर आता दिखाई दिया, वाहन को जाँच के लिए रोकने पर वाहन चालक ने वाहन को आईटीबीपी वाली रोड की तरफ भगा दिया, पीछा करने पर लगभग एक किलोमीटर दूर वाहन को पकड़ने पर वाहन चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वाहन संख्या यूके06सीसी- 0869 की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 400 कुंतल रेता पाया गया, वाहन में उपखनिज निकासी से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं मिला। उक्त वाहन को उड़नदस्ते ने अपनी अभिरक्षा में लेकर डौली रेंज परिसर लालकुआं में खड़ा करवा दिया, साथ ही अज्ञात वाहन स्वामी/ चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन विभाग की टीम में वन दरोगा दीप चन्द्र आर्या, संदीप सूंठा, वन आरक्षी भुवन चन्द्र तिवारी, नीरज रावत, भुवन सिंह और भगत सिंह शामिल रहे

ADVERTISEMENTS