बड़ी खबर- यहाँ कार को बचाने के चकर मे यात्रियों से भरी बस हुई सड़क हादसे का शिकार,कई यात्री हुए जख्मी
ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। दरअसल ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है।
दरअसल आज यानी गुरुवार को बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रझा कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं पुलिस ने जैसे तैसे गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। फिलहाल घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर विवरण आना बाकी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


