बड़ी खबर:- जिला पर्यटन विकास अधिकारी पर गिरी गाज, बृजेन्द्र पांडेय को किया सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

 

suspended suspension news

देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय पर गाज गिरी है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ऐसे में उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। 

ये फैसला सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और सूचनाओं के तहत की गई है। जिसमें कहा गया कि दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान की रक्म जारी करने के बदले रिश्वत ली जा रही थी।

देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

दरअसल बात सामने आई कि मुख्यमंत्री की योजना होमस्टे को लेकर जिला पर्यटन विकास अधिकारी रिश्वत लेते थे। इस मामले को परिष्द ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारी को तो निलंबित किया ही। साथ ही पूरे मामले की विभआगीय जांच भी बैठा दी है।

सोशल मीडिया पर आई शिकायतों पर एक्शन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बृजेन्द्र पाण्डेय के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार पर्यटन विकास अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित (Contemplated) है। आदेश में कहा गया कि इंटरनेट पर वीडियो और शिकायतों के आधार पर वो दोषी पाए गए। जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

उत्तराखंडपर्यटन

होम-स्टे योजना से जुड़ा है मामला

दरअसल ये पूरा मामला दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना से जुड़ा है। इस योजना का काम राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और ग्रामीण इलाकों में रोजगार सृजन करना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को होम-स्टे विकसित करने के लिए अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है।

ADVERTISEMENTS