बड़ी खबर: उत्तराखंड में बादल फटने से बड़ी तबाही, कई गड़ियां बही, BRO पुल ध्वस्त, पढ़ें पूरा अपडेट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कई दिनों से जारी भारी बारिश के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है। चमोली में बादल फटने से कई गाड़ियों के बहने की खबर है।

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बादल फटने से बड़ी तबाही, चमोली के तमक में कई गड़ियां बही, BRO पुल ध्वस्त, पढ़ें पूरा अपडेट
उत्तराखंड में बादल फटने से बड़ी तबाही (img: ai generated)

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। नदियां और गाढ़-गधेरे ऊफान पर है। कई सड़कें टूट चुकी हैं और आवागमन बाधित हो रहा है। इन सभी मुश्किलों के बीच एक चिंताजनक खबर है। चमोली जनपद के तमक में बादल फटने से कई गाड़ियों के बहने की खबर है। तमक में सीमा सड़क संगठन (BRO) का पुल भी ध्वस्त हो चुका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तमक में सोमवार को एक साथ तीन बार बादल फटने की घटना हुई। इस दौरान वहां मलबे में कई गाड़ियां बह गई और बीआरओ पुल भी ध्वस्त होकर बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के कार्य शुरू कर दिये गये हैं। मौके पर राहत और बचाव के लिये अतिरिक्त टीमें भेजी जा रहीं है।

हालांकि बादाल फटने की इस घटना से कितना नुकसान, कितनी गाड़ियां बही, कहां-कहां टूट-फूट हुई, अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

ADVERTISEMENTS