फ्री गैस सिलेंडर योजना को लेकर आ गई बहुत बड़ी खबर! जानिए किस-किस के बैंक खाते में जमा हुई है पूरी रकम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

त्योहारी सीजन में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती जरूरत के बीच देश के लाखों लोगों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है। राजधानी दिल्ली में हाल ही में यह सौगात दी गई है, जहां सरकार ने वादा पूरा करते हुए सीधे लाभार्थियों के खातों में पैसे भेजे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह पैसा आखिर किन ग्राहकों को मिला है और इसके क्या नियम हैं।

ADVERTISEMENTS

दरअसल, दिल्ली में सरकार ने चुनाव के दौरान होली और दिवाली के मौके पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया था। इसी वादे को निभाते हुए बीते मंगलवार को करीब 15 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना की राशि ट्रांसफर कर दी गई। इसका सीधा मतलब यह है कि लाभार्थियों को बाजार से सिलेंडर खरीदने के लिए कोई कूपन या मुफ्त सिलेंडर नहीं दिया गया, बल्कि सिलेंडर की पूरी कीमत के बराबर के पैसे सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिए गए हैं।

किसे मिलेगा इस शानदार योजना का फायदा?

इस योजना का पूरा लाभ दिल्ली के पात्र राशन कार्ड धारकों को दिया जा रहा है। इसके लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि परिवार के मुखिया का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के करीब 1.25 लाख परिवारों को प्रति परिवार 642 रुपये दिए गए हैं। वहीं, उज्ज्वला योजना के दायरे से बाहर आने वाले अन्य करीब 14.21 लाख परिवारों के बैंक खातों में 942 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से ट्रांसफर किए गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 142 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि सीधे लाभार्थियों के खातों तक पहुंचाई गई है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत पहले से ही 300 रुपये की सब्सिडी देती है, जिससे इन लाभार्थियों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 300 रुपये सस्ती कीमत पर एलपीजी सिलेंडर मिल जाता है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि इस बार इस योजना का फायदा करीब 15 लाख परिवारों को मिला है।

हर साल सरकार खर्च करेगी 242 करोड़ रुपये

राजधानी के पात्र परिवारों को अब हर साल होली और दिवाली के पावन अवसर पर एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के बराबर की रकम सीधे उनके खाते में दी जाएगी। इसी घोषणा के तहत सरकार ने यह दूसरी किस्त जारी की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान गरीब परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाना और रसोई गैस के खर्च के बोझ को कम करना है। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस पूरी योजना पर हर साल लगभग 242 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया था। यूपी में करीब 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार-सत्यापित बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिससे राज्य के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिला था।

ADVERTISEMENTS