सोना खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आए दाम, फटाफट चेक करें 24K और 22K का भाव
दिवाली के बाद से ही सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद आज गुरुवार, 12 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू कमोडिटी मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के दाम 3,000 रुपये से ज्यादा लुढ़क चुके हैं। ऐसे में जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं या अपने पोर्टफोलियो में कीमती धातुएं बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।
सोने और चांदी के वायदा बाजार का हाल
सोने के भाव में जहां एक हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है, वहीं चांदी के दाम भी 2,000 रुपये से अधिक नीचे गिर गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार के दौरान 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाला सोने का वायदा भाव 1,001 रुपये यानी 0.72% की कमजोरी के साथ 1,38,715 रुपये पर आ गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,38,669 रुपये का निचला और 1,39,315 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। इस दौरान बाजार में ओपन इंटरेस्ट बढ़ने और कीमतें घटने से शॉर्ट बिल्डअप के साफ संकेत मिले हैं।
दूसरी ओर, 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 2,034 रुपये यानी 1.10% टूटकर 1,82,491 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी ने 1,81,850 रुपये का निचला और 1,83,251 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। चांदी में भी बिकवाली और शॉर्ट बिल्डअप का रुख देखा गया।
प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव
देशभर के बड़े शहरों में आज सोने और चांदी के खुदरा दामों में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। 24 कैरेट सोने की कीमत चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों में 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा, राजधानी दिल्ली में इसका भाव 1,39,950 रुपये और वडोदरा-अहमदाबाद में 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो ज्यादातर प्रमुख शहरों में चांदी का भाव 2,000,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर दर्ज किया गया है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बुलियन मार्केट में अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि, जो निवेशक घरेलू कमोडिटी मार्केट में लॉन्ग-वे्यू के साथ निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए जानकारों ने इस गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


