Gold-Silver की कीमतों में बड़ा उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें 22 और 24 कैरेट के नए रेट

ख़बर शेयर करें

Gold-Silver की कीमतों में बड़ा उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें 22 और 24 कैरेट के नए रेट

Gold-Silver Price Today: देशभर में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शादी-ब्याह और निवेश सीजन के बीच बीते एक सप्ताह में दोनों कीमती धातुओं ने नया उछाल दर्ज किया है। खासतौर पर गोल्ड की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों का ध्यान खींचा है।

एक हफ्ते में कितना महंगा हुआ सोना?

बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग 1,500 रुपये महंगा हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है।

दिल्ली में क्या है आज का रेट?

10 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। हालांकि इससे पहले शुक्रवार को सराफा बाजार में कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी।