खाली घर देखकर चोरी करने पहुंचे चोर…खुद फंस गए, पुलिस से मांगनी पड़ी मदद

ख़बर शेयर करें

 

thieves-call-police-for-help-after-getting-trapped-inside-house

अक्सर फिल्मों में ऐसा दिखाया जाता है कि चोर चोरी करने जाता है लेकिन खुद ही आखिर में फंस जाता हैं। ऐसा ही एक मामला ओडिशा से सामने आ रहा है। जो किसी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म की कहानी से कम नहीं है। यहां पर दो कथित चोर रात के अंधेरे में एक घर में चोरी करने घुसते है। हालांकि अंदर तो जैसे-तैसे चले जाते है लेकिन बाहर निकल नहीं पाते। उनके बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। हालात ऐसे बने कि लोग जहां पुलिस से बचते हैं, उन्हीं चोरों ने अपनी मदद के लिए पुलिस को फोन घुमाया।

खाली घर देखकर चोरी करने पहुंचे चोर

दरअसल ये पूरा मामला ओडिशा की बसंती कॉलोनी का है। जहां पुलिस की माने तो दोनों आरोपी देर रात एक दो मंजिला मकान में चोरी करने जा रहे थे। उस समय घर पर कोई नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी गेट का ताला तोड़ते है और अंदर घुस जाते है। जहां वो अलमारी से सोने-चांदी के गहने निकालते है। हालांकि इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने घर के अंदर चोरों की संदिग्ध आवाज सुनी। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।

लोगों ने घर को बाहर से गेट कर दिया लॉक

अब वहां मौके पर पहुंचे लोगों ने घर का मेन गेट और छत की तरफ से जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। जिससे आरोपी अंदर घर पर ही फंस गए। घऱ के बाहर गुस्साई भीड़ खड़ी थी। माहौल को तनावपूर्ण देख चोरों ने पुलिस को फोन घुमाना सही समझा।

फंस गए फिर पुलिस से मांगी मदद

चारों को लगा कि बाहर निकलने पर भीड़ हमला कर सकती है। ऐसे में उन्होंने 112 डॉयल कर पुलिस से मदद मांगी। इसके साथ ही चारों ने अपने परिवार वालों को भी फोन किया।

पुलिस ने बचाया और फिर पहुंचाया जेल

पुलिस रात करीब ढाई बजे घटनास्थल पर पहुंची। दोनों आरोपियों को घर से बाहर निकाला गया। जहां पुलिस उन्हें थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि चोरों ने चोरी की बात कबूली है। साथ ही बताया कि चुराए हुए गहने वो घर के अंदर ही घबराहट के मारे छोड़ आए। दोनों चोरों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया है