बिग ब्रेकिंग -जंगल को बचाने गया खुद ही भस्म हो गया साथ मे 3 महिलायें भी झुलसी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा skt. com

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा से एक बहुत बुरी खबर आ रही है जंगल को आग से बचने के लिए किया गया युवक खुद ही आग में जलकर भस्म हो गया साथ ही उसकी सहायता के लिए जा रही तीन महिलाएं भी झुलस गई ।

अल्मोड़ा में जंगल की आग ने एक की जान ले ली। जंगल की आग गांव की ओर बढ़ रही थी। एक युवक और 3 महिलाएं आग गांव की ओर बढ़ने से रोक रहे थी। जिसमें महिलाएं झुलस गईं और युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

ये घटना स्यूनराकोट क्षेत्र की है। डीएफओ दीपक सिंह ने घटना की पुष्टी की है। कहा कि स्टॉफ मौके को भेजा जा रहा है। पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी ने बताया कि 108 सहित प्रशासन को सूचना दे दी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से झुलसे घायलों को अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोग पहचान के आधार पर मृतक का नाम दीपक बता रहे है

ADVERTISEMENTS