बिग ब्रेकिंग-अतिक्रमण पर नगर आयुक्त के तेवर सख़्त, जेल डालने के चेतावनी ,बनभूलपुरा के इस इलाके बड़ी जमीन को कराया खाली

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानीskt. Com

ADVERTISEMENTS

जिला प्रशासन अवैध अतिक्रमण पर अब शासन के निर्देशन निर्देशों के तहत सख्त होता जा रहा है जिसके तहत आज नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के नेतृत्व में काबुल का बगीचा इलाके में बड़ी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर वहां बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कर रहे कार्रवाई में आज जिला प्रशासन और नगर निगम ने बड़ी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ अतिक्रमण कार्यों की काफी जेम गई भी हुई। लेकिन पंकज उपाध्याय ने एक न सुनी, सीधे कहा जेसीबी लो और अतिक्रमण ध्वस्त कर दो।

हल्द्वानी में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ एक बार फिर नगर निगम की टीम ने बड़ा एक्शन करते हुए बुलडोजर चला दिया है। जगह मलिक का बगीचा,”जहां पहले भी अतिक्रमण ध्वस्त किया गया था। वही दुबारा एक बार फिर से हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने जेसीबी चला कर अतिक्रमण को पूरी तरह से जमीदोज कर दिया है।।

आज अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की भी गई,” मौके पर मौजूद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने लोगों द्वारा दी जा रही दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया,” उन्होंने कहा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उन पर प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है।

जो सरासर गैरकानूनी है । आज उक्त क्षेत्र की जमीन को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करवा कर नगर निगम ने अपने अधिकार में ले लिया है और यदि कोई सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.”

ADVERTISEMENTS