Big Boss 17 Premiere: आज से होगा ‘बिग बॉस 17’ का आगाज, शो की थीम से लेकर टास्क सब कुछ होंगे अलग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Big Boss 17 Premiere: रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ की शुरुआत आज से होने जा रही है। आज शो का प्रीमियर एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेगा। दर्शकों का लम्बा इंतज़ार अब खत्म हो गया है। इस बार ये सीजन काफी अलग होने वाला है। शो की थीम काफी अलग है। साथ ही कंटेस्टेंट को मिलने वाले टास्क भी अलग होंगे।

ADVERTISEMENTS

कपल वर्सेज सिंगल है शो की थीम
इस सीजन की थीम कपल वर्सेज सिंगल है। कंटेस्टेंट को दिल, दिमाग और दम के साथ बिग्ग बॉस के घर में सर्वाइव करना होगा। ये बात और कोई नहीं बिग बॉस के मेकर्स कह रहे है। इस बार शो की टैगलाइन ही कुछ ऐसी है। जिसमें दिल दिमाग और दम सभी का इस्तेमाल करना होगा।

दिल, दिमाग और दम का होगा खेल
सोशल मीडिया पर अपने ऑफिसियल हैंडल से कलर्स टीवी ने बिग बॉस सीजन 16 की एक क्लिप पोस्ट की है। इस क्लिप में अर्चना गौतम बिग बॉस को किसी काम के लिए उकसा रही है।

इस वीडियो में पुछा जा रहा है की बिग बॉस को उकसाने लाए लिए अर्चना किसका प्रयोग करेंगी? दिल, दिमाग या दम? इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा “मुद्दे उठेंगे अलग इस बार क्योंकि घरवालों को लगाना होगा, दिल दिमाग और दम।”

बिग बॉस 17’ के कन्फर्म कंटेस्टेंट
बिग बॉस 17′ में शामिल होने वाले कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है। जिसमें अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार,ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, उत्तराखंड का फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ ​​यूके राइडर, स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, सनी आर्य उर्फ ​​तहलका प्रैंक, जिग्ना वोरा, मनस्वी ममगई और ऋषि धवन आदि कंटेस्टेंट शामिल है।

ADVERTISEMENTS