उत्तराखंड में BJP को बड़ा झटका!, इस नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

 

doiwala-bjp-leader-arun-negi-joins-congress

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। दोनों बड़े दलों ने जोर आजमाइश शुरु कर दी है। इसी बीच भाजपा को झटका लगा है। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। यहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अरुण नेगी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। पार्टी इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बता रही है। 

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अरुण नेगी कांग्रेस में शामिल

कांग्रेसी विचारधारा और नीतियों में विश्वास जताते हुए अरुण नेगी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का फैसला किया। अपने साथियों के साथ उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि उनका कांग्रेस में शामिल होना डोईवाला क्षेत्र की स्थानीय  राजनीति में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

साथियों समेत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अरुण नेगी और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS