बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों की तबादला सूची जारी, जानिए किसे कहां भेजा
एक साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां आयकर विभाग मुख्यालय ने सेक्टर के 70 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 29 अफसर रायपुर कमिश्नरी रेंज के शामिल हैं। विभाग के मुख्य आयकर आयुक्त द्वारा कई…
भोपालः मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां आयकर विभाग भोपाल मुख्यालय ने सेक्टर के 70 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 29 अफसर रायपुर कमिश्नरी रेंज के शामिल हैं। विभाग के मुख्य आयकर आयुक्त द्वारा कई अधिकारियों को इधर-उधर किया है। इसके लिए आदेश जारी किया है।
जारी सूची के मुताबिक, रायपुर के कई निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जिसमें राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर, कुणाल राणा सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया है। नए वित्त वर्ष को ध्यान में रखते हुए एमपी-सीजी आयकर विभाग में फेरबदल किया गया है। ताकि कर प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और कार्यों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।
बता दें कि 23 जून को एक साथ 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें सर्वाधिक तबादले भोपाल में 46 और रायपुर में 31 निरीक्षकों के किए गए हैं। इसके अलावा इंदौर में 21, भिलाई में 10 और बिलासपुर में 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन