चमोली में बड़ा हादसा!, टीएचडीसी परियोजना में टनल के अंदर लोको ट्रेनों की टक्कर, मजदूरों में चीख पुकार- video Chamoli Tunnel

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

chamoli-two-local-trains-collided-in-tunnel-pipalkoti

Chamoli Tunnel Accident: चमोली की टीएचडीसी परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर लोको ट्रेनों की टक्कर हो गई। जिससे मजदूरों में चीख पुकार मच गई। अब तक करीब 60 मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS

चमोली में टीएचडीसी परियोजना में टनल के अंदर लोको ट्रेनों की टक्कर Chamoli Tunnel Accident

दरअसल ये हादसा चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना में हुआ है। । परियोजना की टीवीएम साइट पर शिफ्ट चेंज के दौरान टनल के अंदर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 60 मजदूर घायल हो गए, जिससे पूरे प्रोजेक्ट क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

video- https://youtu.be/3SwiYE5Y7zo?si=_08rYLH_WBiDHSCD

60 से ज्यादा मजदूर घायल

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आई। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार खुद जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन के अनुसार घटना के समय टनल में लगभग 100 मजदूर मौजूद थे। जिनमें से 42 घायल मजदूरों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और 17 घायल मजदूरों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है।

घायलों की स्थिति स्थिर

जबकि अन्य मजदूरों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है। लेकिन ये हादसा टीएचडीसी जैसी बड़ी परियोजना में सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर टनल के भीतर यह टक्कर कैसे हुई और क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?

ADVERTISEMENTS