भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर लालकुआं क्षेत्र के इस वरिष्ठ नेता को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी में तेज तर्रार पदाधिकारियों की नियुक्ति का काम शुरू कर दिया है, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद संगठन के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने अपनी 22 सदस्यीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है, प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक पार्टी हाई कमान के निर्देश पर उनके द्वारा यह सूची जारी की गई है। जिसमे भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री के पद पर बिंदुखत्ता/ हल्दूचौड़ निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दिशा के पूर्व डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट को नियुक्ति प्रदान की है। देवेंद्र बिष्ट को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS