लालकुआं में ओवरटेक के चक्कर में दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर… चार चोटिल… लगा लंबा जाम…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग में लालकुआं-बाईपास के बीच पास दो कारों की ओवरटेक के चक्कर में हुई भिड़ंत के चलते चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए, जबकि दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई, इस दौरान काफी देर तक यातायात अवरुद्ध रहा, तथा दोनों जनपदों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लगभग 1 घंटे के बाद बमुश्किल जाम खुलवाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज देर शाम लालकुआं से नगला की ओर को जा रही दो कारें ओवरटेक के चक्कर में आपस में ही भिड़ गई, परिणाम स्वरुप दोनों कार सड़क में आड़ी तिरछी खड़ी होकर क्षतिग्रस्त हो गई, इस दौरान जय अरिहंत कॉलेज हल्दूचौड़ से खटीमा को स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे हीरा सिंह और मनीष समेंत चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए, दूसरी कार (सोनेट किया) में एक महिला और पुरुष सवार थे, जिसमें पुरुष को हल्की चोट आई है, जिसे उसकी पत्नी दूसरी गाड़ी से चिकित्सालय को ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों कारों में सवार चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के अनुसार ओवरटेक के चक्कर में हुई दुर्घटना के बाद दोनों कारें सड़क में आड़ी तिरछी हो जाने के चलते जाम लग गया। जिसे बमुश्किल सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया गया है, जाम लगने के बाद मौके पर उधम सिंह नगर की पुलिस भी पहुंच गई थी, दुर्घटना स्थल लालकुआं और पंतनगर थाने का बॉर्डर क्षेत्र है, जिसमें दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से जाम हटाने की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS