#Bharat Mandapam भारत मंडपम में बारिश के बाद भरा पानी, कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा, विकास तैर रहा है

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली में जोरदार बारिश हुई, जिसक कारण आयोजन स्थल में मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश का पानी भारत मंडपम में भी भरा जिसके कारण राजधानी दिल्ली में बरसात के बाद होने वाली सच्चाई भी सामने आ गई। जिसे लेकर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Ad
Ad

कांग्रेस ने लिखा, ‘विकास तैर रहा है’

पानी से भरे भारत मंडपम का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर कांग्रेस से भारतीय युवा कांग्रेस के अद्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने लिखा कि, करोड़ों रूपये की लागत से जी 20 के सदस्यों की मेहमानवाजी के लिए बनाए गए भारत मंडपम की तस्वीरें ‘विकास तैर रहा है’।

एक बारिश में पानी फिर गया
वहीं कांग्रेस के आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म आईएनसी-टीवी ने भी एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि खोखले विकास की पोल खुल गई। जी-20 के लिए भारत मंडपम तैयार किया गया।2,700 करोड़ रुपए लगा दिए गए। एक बारिश में पानी फिर गया।