यहां के सीमांत इलाकों में इस तरह पुलिस करेगी बेहतर पेट्रोलिंग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चमोली ।यहां के सीमांत इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग और बेहतर हो सकेगी। इन इलाकों में पेट्रोलिंग के लिए नई गाड़ियां उपलब्ध कराईं गईं हैं।बुधवार को चमोली एसपी श्वेता चौबे ने चार स्कार्पियो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ियां चमोली के सीमांत इलाकों में पेट्रोलिंग के लिए इस्तमाल की जाएंगी।हंस फाउंडेशन की मदद से ये गाड़ियां चमोली पुलिस को निशुल्क दी गईं हैं। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार का भी इसमें खासा सहयोग रहा है।

ADVERTISEMENTS


चमोली में हाइवे पेट्रोलिंग के लिए मिली ये गाड़ियां यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अपराधों पर लगाम में भी कारगर साबित होंगी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में भी इन वाहनों से मदद मिलेगी।इसके साथ ही आपदा के समय में रिस्पांस टाइम में भी कमी आएगी। किसी आपदा के समय ये पेट्रोलिंग वाहन जल्द से जल्द मौके पर पहुंच सकेगा। चार धाम यात्रा के दौरान भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये पेट्रोलिंग वाहन मददगार साबित होंगे।
पेट्रिलिंग मार्ग ये होगा।

चमोली पीपलकोटी जोशीमठ, मारवाड़ी लगभग 70 किमी, नन्दप्रयाग लंगासू कर्णप्रयाग गोचर लगभग 60 किमी
नन्दप्रयाग चमोली गोपेश्वर , मंडल ओर घिंगराण लगभग 50 किमी
कर्णप्रयाग- थराली/ आदिबद्री गैरसेंण लगभग 40/50 किमी

ADVERTISEMENTS