Best Credit Cards 2025: कैशबैक, रिवार्ड्स और फ्री बेनिफिट्स के साथ – जानें कौन सा कार्ड है आपके लिए सबसे सही…

जब बात फाइनेंशियल प्लानिंग की आती है तो क्रेडिट कार्ड ना सिर्फ एक पेमेंट का तरीका होता है बल्कि स्मार्ट मनी मैनेजमेंट का जरिया भी है। सही क्रेडिट कार्ड आपके खर्चों को तो आसान बनाता ही है साथ ही कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और अलग-अलग तरीके के डिस्काउंट भी देता है।
क्रेडिट कार्ड की बात करें तो इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने का सीधा तरीका होता है कि आप ऐसे क्रेडिट कार्ड का चयन करें जो आपके खर्चों की आदतों और लाइफस्टाइल से मैच खाता हो। हर किसी के लिए बेस्ट क्रेडिट( best credit cards 2025) कार्ड अलग-अलग हो सकता है। किसी को ज्यादा कैशबैक चाहिए होता है तो वहीं जो ज्यादा ट्रैवल करता है उसे ट्रैवल बेनेफिट्स(best credit card for travel) चाहिए होते है। इसलिए जरूरी है कि अपने जरूरतों के हिसाब से कार्ड का चयन करें।
हालांकि मार्केट में कई सारे ऑप्शन अवेलेबल होने की वजह से सही क्रेडिट कार्ड का चयन काफी मुश्किल हो जाता है। नीचे हमने आपके लिए best credit cards 2025 की लिस्ट तैयार की है। जिसमें आप अपने लाइफस्टाइल के हिसाब से क्रेडिट कार्ड का चयन कर सकते है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी मौजूद है। जिसमें शॉपिंग, लाइफस्टाइल, फ्यूल, कैशबैक और प्रीमियम फीचर वाले कार्ड भी शामिल हैं।
क्रेडिट कार्ड चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान (credit cards)
क्रेडिट कार्ड के चयन के समय कुछ जरूरी बातें है जिनका ध्यान रखने से ये आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
- सालाना या अन्य शुल्क: क्रेडिट कार्ड लेने से पहले जान लें कि हर कार्ड पर सालाना चार्ज और लेट पेमेंट का शुल्क लगता है। ताकि बाद में आपको कोई सरप्राइज ना मिले।
- इंटरेस्ट रेट: कुछ कार्ड का इंटरेस्ट रेट काफी हॉई रहता है। अगर आप समय से क्रेडिट कार्ड की पैमेंट नहीं कर पाए तो इंटरेस्ट रेट के चलते आपका खर्चा और बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि ऐसे कार्ड का चयन करें जिसका ब्याज दर आपके लिए किफायती हो।
- रिवॉर्ड्स और कैशबैक: अगर आपको क्रेडिट कार्ड का फुल फायदा उठाना है तो ऐसा कार्ड लें जो शॉपिंग, ट्रैवल या कार्ड के इस्तेमाल पर रिवॉर्ड पॉइंट्स औऱ कैशबैक ऑफर करे।
- अंतरराष्ट्रीय इस्तेमाल: विदेश यात्रा करते हैं तो ऐसा कार्ड चुने जिसमें इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर कम शुल्क लगे।
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट: अपने खर्चों के हिसाब से ऐसा क्रेडिट कार्ड चुनें जिसकी क्रेडिट लिमिट आपकी जरूरतों के साथ मैच होती है।
List of Best Credit Cards in 2025
SBI Elite Credit Card

SBI Elite Credit Card एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है। ये खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ट्रैवल, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट पर अच्छे बेनिफिट्स चाहते हैं। ये कार्ड कई तरह के एक्सक्लूसिव ऑफर्स और रिवार्ड्स देता है।
मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- वार्षिक शुल्क: ₹4,999 + टैक्स
- फ्यूल सरचार्ज छूट: 2.5%
- वेलकम वाउचर: ₹5,000 तक
- रिवॉर्ड पॉइंट्स:
- हर ₹100 के खर्च पर 2 रिवार्ड पॉइंट्स
- डाइनिंग, ग्रॉसरी, डिपार्टमेंटल स्टोर्स और एंटरटेनमेंट खर्चों पर 5X रिवार्ड पॉइंट्स
- फ्री मूवी टिकट्स: हर महीने ₹500 तक के मूवी टिकट का फायदा (BookMyShow पर)
- लाउंज एक्सेस:
- डोमेस्टिक: मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस साल में 8 बार
- इंटरनेशनल: एक साल में टोटल 6 बार मुफ्त लाउंज एक्सेस (Priority Pass के जरिए)
SBI Elite Credit Card उन लोगों के लिए बेस्ट जो प्रीमियम रिवॉर्ड्स और एयरलाइन बेनिफिट्स चाहते हैं।
HDFC Regalia Credit Card

HDFC Regalia Credit Card एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है। ये यात्रा, शॉपिंग और लाइफस्टाइल से जुड़े कई लाभ देता है।
मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- जॉइनिंग और वार्षिक शुल्क: ₹2,500
- रिवॉर्ड पॉइंट्स: ₹150 पर चार रिवॉर्ड पॉइंट्स।
- लाउंज एक्सेस:
- घरेलू लाउंज: प्रति वर्ष 12 मुफ्त विज़िट्स
- अंतर्राष्ट्रीय लाउंज: साल में छह कॉम्प्लिमेंट्री विज़िट्स।
- कंसीयज सेवाएं: 24×7 कंसीयज सेवाएं। ये आपको यात्रा और अन्य आवश्यकताओं में सहायता करती हैं।
- इंटरनेशनल स्पेंड कैशबैक: 2%
यात्रा करने वालों के लिए HDFC Regalia Credit Card बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड में से एक है।
Axis Bank ACE Credit Card

Axis Bank ACE Credit Card एक कैशबैक ओरिएनटिड क्रेडिट कार्ड है। ये डेली खर्चों पर ज्यादा से ज्यादा बचत के लिए डिजाइन किया गया है।
मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- जॉइनिंग और वार्षिक शुल्क: ₹499
- कैशबैक-
- गूगल पे ट्रांजेक्शन पर 5%
- Swiggy, Zomato और Ola पर 4% कैशबैक
- अन्य सभी खर्चों पर 1.5-2%
- फ्यूल सरचार्ज छूट
- लाउंज एक्सेस:
- डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर प्रति तिमाही 1 कॉम्प्लिमेंटरी लाउंज एक्सेस
यदि आप बेस्ट कैशबैक क्रेडिट कार्ड ढूंढ रहे हैं, तो यह अच्छा विकल्प है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट है जो यूटिलिटी बिल भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य नियमित खर्चों पर कैशबैक चाहते हैं।
ICICI Bank Sapphiro Credit Card

ICICI Bank Sapphiro Credit Card एक प्रीमियम कार्ड है। ये यात्रा, डाइनिंग, मनोरंजन और गोल्फ जैसी सुविधाओं के साथ आता है।
मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- वार्षिक शुल्क-₹6,500
वेलकम गिफ्ट वाउचर: ₹10,000 - डिस्काउंट: डाइनिंग और मूवी टिकट पर
- लाउंज एक्सेस:
- इंटरनेशनल
- डोमेस्टिक एयरपोर्ट
ICICI Bank Sapphiro Credit Card उन लोगों के लिए अच्छा है जो लक्ज़री ट्रैवल और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स चाहते हैं।
American Express Platinum Card

मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- वार्षिक शुल्क: ₹60,000
- रिवॉर्ड पॉइंट्स: 5X
- बेनिफिट्स:
- लक्ज़री होटल
- एयरलाइन
- एक्सक्लूसिव कंसीयर्ज सर्विस
American Express Platinum Card अल्ट्रा-प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
Amazon Pay ICICI Credit Card

मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- वार्षिक शुल्क: नहीं
- कैशबैक:
- Amazon पर 5%
- पार्टनर मर्चेंट्स पर 2%
- अन्य खर्चों पर 1% कैशबैक
अगर आप Amazon Prime यूज करते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट शॉपिंग क्रेडिट कार्ड साबित हो सकता है।
Flipkart Axis Bank Credit Card

मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- वार्षिक शुल्क: ₹500
- कैशबैक:
- Flipkart पर 5%
- Zomato, Swiggy और Uber पर 4% कैशबैक
- अन्य खर्चों पर 1.5% कैशबैक
ई-कॉमर्स शॉपिंग के लिए Flipkart Axis Bank Credit Card अच्छा है।
IDFC First Select Credit Card

मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- वार्षिक शुल्क: नहीं
- रिवॉर्ड पॉइंट्स: ₹100 खर्च पर 4
- डाइनिंग और मूवी टिकट पर ऑफर्स
- नो कॉस्ट EMI विकल्प
नो-एनुअल फी क्रेडिट कार्ड के लिए IDFC First Select Credit Card अच्छा ऑप्शन है।
Standard Chartered Super Value Titanium Card

मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- वार्षिक शुल्क: ₹750 वार्षिक शुल्क
- कैशबैक: फ्यूल, टेलीकॉम और यूटिलिटी बिल्स पर 5%
- रिवॉर्ड पॉइंट: ₹150 खर्च पर 1
- कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सुविधा
मासिक बिल भुगतान पर छूट के लिए Standard Chartered Super Value Titanium Card बेस्ट है।
RBL Bank Shoprite Credit Card

मुख्य फीचर्स और बेनिफिट्स:
- वार्षिक शुल्क: ₹500
- कैशबैक: Grocery शॉपिंग पर 5%
- रिवॉर्ड पॉइंट: ₹100 खर्च पर 1
- मूवी टिकट बुकिंग पर डिस्काउंट
महीने की ग्रॉसरी खरीदारी के लिए RBL Bank Shoprite Credit Card अच्छा ऑप्शन है।
नोट: क्रेडिट कार्ड के चयन के समय अपनी व्यक्तिगत जरूरतों, खर्च करने की आदतों और एनुअल शुल्क को ध्यान में रखें। ऊपर दी हुई जानकारी अलग-अलग स्रोतों से ली गई है। कार्ड की शर्तें समय के साथ बदल सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें