बीडीओ डॉ.निर्मला जोशी हुई सेवानिवृतअधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस तरह से दी विदाई कई रोए तो कई झूम कर नाचे

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी इसकेटी डॉट कॉम

हल्द्वानी विकास खंड में कार्यरत खंड विकास अधिकारी डॉ निर्मला जोशी अपनी सेवा को पूर्ण करने के पश्चात आज सेवानिवृत्त हो गई. विकासखंड सभागार में आज पूरे जिले की अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें उनके सफल कार्यकाल पर बधाई देते हुए उन्हें विदाई दी.

इस अवसर पर सीडीओ डीडीओ और पीडी समेत विकासखंड के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. वक्ताओं ने डॉ निर्मला जोशी के व्यवहार और स्पष्ट वादी ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी के साथ अच्छा व्यवहार किया और सभी को सहयोग दिया.

डॉ निर्मला जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उनके कार्यकाल में उनकी वजह से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए क्षमा चाहती हूं

इस मौके पर कई कर्मचारी और प्रधान उनके व्यवहार तथा उनके विदाई पर नम आंखों से उन्हें विदाई डे रहे थे तो कई उनके अच्छे व्यवहार की वजह से ठुमके लगाकर नाच रहे थे

इस मौके पर डीडीओ गोपाल गोस्वामी संजय डबराल सुनील पंत महेश कांडपाल भूपेंद्र कुमार प्रधान रुकमणीनेगी ब्लाक प्रमुख रूपा देवी जसवंत सिंह सुखवंत सिंह अर्जुन बिष्ट लीला बिष्ट, समेत सैकड़ोंअधिकारी कर्मचारी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे.

ADVERTISEMENTS