केदारनाथ में हुई बर्फबारी,यात्रा में लगी रोक

ख़बर शेयर करें

केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। भारी बारिश और बर्फबारी के चलते प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर ये कदम उठाया है। फिलहाल यात्रियों को अलग अलग स्थानों पर रोका गया है। हेली सर्विस भी बंद कर दी गई है।

Ad
Ad


उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम खराब है। राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से हालात खराब हैंं।

केदारनाथ में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के चलते फिर एक बार यात्रा पर ब्रेक लगाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर केदारनाथ जा रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। अधिकतर यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।


वहीं केदारनाथ के लिए हेली सर्विस भी रोक दी गई है। बारिश और बर्फबारी के चलते हेली सर्विस को सुचारू बनाए रखना मुश्किल है लिहाजा एहतियात के तौर पर हेली सर्विस भी रोकी गईं हैं। फाटा और गौरीकुंड से कोई हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए फिलहाल नहीं उड़ रहा है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। खासतौर पर राज्य के पर्वतीय इलाकों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं यमुनोत्रि, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब में कल से ही बर्फबारी हो रही है। इसके चलते यहां तापमान में खासी कमी दर्ज की गई है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन एहतियात बरत रहा है।