उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा बनभूलपुरा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के केस का निस्तारण किया, दी इतनी रकम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 30 दिन के अंदर एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा बनभूलपुरा ने अपने ग्राहक के परिजन को ₹200000 की रकम दिला कर योजना को सफल बनाने में मील का पत्थर रखने का कार्य किया।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि बनभूलपुरा के निवासी सलीम पुत्र मोहम्मद हनीप का कुछ दिनों पहले देहांत हो गया, जिनका उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा बनभूलपुरा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा किया गया था, सलीम की मृत्यु के 30 दिन के अंदर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने उनकी पत्नी परवीन को रु 200000 मुआवजा आज दिलाया, जिससे स्वर्गीय सलीम के परिवार को बहुत बड़ी सहायता मिली है, शाखा प्रबंधक सुधांशु, कैशियर संदीप कुमार और संदेशवाहक भुवन सिंह के प्रयासों से यह कार्य जल्दी हो सका, जिसका स्वर्गीय सलीम के परिजनों ने आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS