Bank Holiday Today : आज 2 अक्टूबर को बैंक बंद है या खुले? जानें क्या गांधी जयंती पर RBI ने आपके शहर में दी है सरकारी छुट्टी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Today Bank Open or Closed: अगर आज आप किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां चेक करें आपके शहर में आज बैंक खुले है या बंद…

Bank Holiday
Bank Holiday (Image Source: Generated by AI)

Bank Holiday Today : आज 2 अक्टूबर को बैंक बंद है या खुले? जानें क्या गांधी जयंती पर RBI ने आपके शहर में दी है सरकारी छुट्टीआज 2 अक्टूबर, शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर बैंक की छुट्टी को लेकर ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है। अगर आपको आज कोई ऐसा काम है जो बैंक की शाखा जाकर हो सकता है और आप बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले पता कर लें कि आज बैंक खुले हैं या बंद।

महात्मा गांधी जयंती के कारण आज देशभर में बैंक की शाखाओं में छुट्टी रहेगी। इसका मतलब है कि शाखा में जाकर किए जाने वाले सामान्य बैंकिंग काम आज नहीं हो सकेंगे। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी काम है, तो आपको इसके लिए अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है।

अक्टूबर में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीखदिनछुट्टी / कारणकिन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंतीदेशभर के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
4 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
10 अक्टूबरशनिवारदूसरा शनिवार और महालया अमावस्यादेशभर में दूसरा शनिवार; कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में महालया अमावस्या
11 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
17 अक्टूबरशनिवारमहा सप्तमीअगरतला
18 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
19 अक्टूबरसोमवारदशहरा, महाष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजाअगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, पटना, रांची और शिलांग में बंद रहेंगे
20 अक्टूबरमंगलवारविजयादशमी और दुर्गा पूजागंगटोक और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
21 अक्टूबरबुधवारविजयादशमी और दुर्गा पूजाअगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे।
22 अक्टूबरगुरुवारदुर्गा पूजा/दशैनगंगटोक
23 अक्टूबरशुक्रवारदुर्गा पूजा/दशैनगंगटोक
24 अक्टूबरशनिवारचौथा शनिवारदेशभर में
25 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
26 अक्टूबरसोमवारलक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंतीअगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बंद रहेंगे
29 अक्टूबरगुरुवारकरवा चौथशिमला
31 अक्टूबरशनिवारसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतअहमदाबाद

सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक

हालांकि, बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग से जुड़े कई काम जारी रहेंगे। ग्राहक जरूरत के हिसाब से एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS