बल्यूटिया की कांग्रेस वापसी, भविष्य के नेतृत्व पर आलाकमान की नजर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


कॉंग्रेस में 35 वर्षों की यात्रा जारी रहेगी: बल्यूटिया
राहुल जी की देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान में पूर्ण सहभागिता रहेगी।

नई दिल्ली सच की तोप.com

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है प्रखर प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने हाई कमान के समक्ष बातचीत के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है ।

दिल्ली में कई दौर की वार्ता के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बीते दिनों प्रदेश स्तर पर हुई घटनाक्रम पर समीक्षा करते हुए दीपक बल्यूटिया से इस्तीफा वापस लेने को कहा तथा कांग्रेस को मजबूत करते हुए गांव गरीब और पिछड़ों को मुख्य धारा में शामिल करने के कांग्रेस के अभियान को मजबूत करने को कहा इसके बाद दीपक बल्यूटिया ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया

बल्यूटिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में देश प्रबुद्ध जनता अपना मत कॉंग्रेस को देकर लोकतंत्र बचाने, देश बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।बल्यूटिया ने कहा कि कॉंग्रेस के शीर्ष निताओं ने उनकी बात का सम्मान किया वे उनके आभारी हैं और यथा शक्ति वो कॉंग्रेस में रहते हुए पूर्व की भाँति जनसेवा करते हुए स्व० नारायण दत्त तिवारी जी विकास की सोच को आगे बड़ाने को संघर्षशील रहेंगे।


बल्यूटिया ने कहा पूरा प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, महँगाई की मार, भ्रष्टाचार के बोलबाले से जनता त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार मस्त है।

बहन अंकिता की हत्या से पूरा प्रदेश सरमशार है। देवभूमि वाशियों के लिए अंकिता की हत्या व आत्मा की शांति के लिए न्याय दिलाने का यही सही समय है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर उत्तराखण्ड वासी बहन अंकिता व उनके माता पिता को न्याय दिलाने में पूर्ण भूमिका निभाएँगे। आज हमारी बहन बेटी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी होगी

ADVERTISEMENTS Ad