उत्तराखंड के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी की चेतावनी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में मानसून अब रफ्तार पकड़ेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यातायात में सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन घंटे इन जिलों के लिए भारी
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन घंटों के लिए देहरादून, हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों पर तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही लोगों से नदियों के पास ना जाने की हिदायत दी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून अब उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ता नजर आएगा

ADVERTISEMENTS Ad