#badalfata इस झील के ऊपर फटा बादल, तीस्ता नदी में बाढ़ आने से 23 जवान लापता

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से घाटी के कुछ सैन्य प्रतिष्ठान को भी नुकसान हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। 23 जवानों के लापता होने की सूचना मिली है। इसके साथ ही कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर भी सामने आई है। तलाशी अभियान जारी है।

तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़
बताया जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं।

सार्वजनिक संपत्तियों को भारी क्षति
वहीं मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिंगताम में स्थिति का जायजा लिया। वहीं मीडिया रिपोर्ट में भाजपा नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने कहा कि सिंगताम में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को भारी क्षति हुई है। कुछ लोगों के लापता होने की भी जानकारी है। उन्हें ढूंढने की कोशिशें जारी हैं।