अजब-गजब-#Married with-2 बच्चों की माँ के साथ शादी को अड़ी युवती हंगामा!

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Bageshwar News skt.com

उत्तराखंड के बागेश्वर (Bageshwar) में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती दो बच्चों की मां से शादी करने की जिद पर अड़ गई. युवती के परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद पुलिस कोतवाली में जमकर बवाल हुआ. पुलिस भी पूरे मामले को देखकर परेशान थी. हंगामा बढ़ता देख वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, घंटों तक ये ड्रामा चलता रहा, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें वापस घर भेज दिया.


जानकारी के मुताबिक, रविवार (24 सितंबर) को एक स्कूटी पर सवार दो महिलाएं बागेश्वर पुलिस के पास पहुंची जिनमें से एक महिला सरकारी कर्मचारी है, दूसरी लड़की 22 साल की है. दोनों ने पुलिस से कहा कि हम दोनों अपनी मर्जी से एक साथ रहना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने बागेश्वर पुलिस को एक पत्र दिया जिसमें लिखा था कि हम दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं. इस बीच युवती के माता-पिता भी थाने पहुंच गए और उन्होंने अपनी बेटी को बहुत समझाने की कोशिश की.

एक महीने से साथ रह रहीं महिलाएं

दोनों महिलाएं एक दूसरे की रिश्तेदार हैं और पिछले एक महीने से एकसाथ रह रही हैं. माता-पिता को जब इसकी भनक लगी तो वो उसे घर ले जाने के लिए आए, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और कहने लगी कि वो उसी महिला के साथ शादी करेगी जबकि महिला पहले से दो बच्चों की मां है और महिला का पति भी सरकारी नौकरी करता है.

पुलिस कोतवाली में मचा हंगामा

युवती के परिजन उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी. जिसके बाद ये ड्रामा काफी देर तक चलता रहा. काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें घर जाने के लिए कह दिया और माता-पिता भी निराश होकर लौट गए. इस मामले में बागेश्वर के सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि युवती व महिला के मामले में किसी ने भी कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया है. पुलिस ने दोनों को समझकर घर भेज दिया है. शिकायती पत्र आने के बाद ही मामले में कोई कार्रवाई या जांच की जा सकती है.

ADVERTISEMENTS Ad