अजब-गजब इश्क! 18 साल के युवक ने 50 साल की महिला से की शादी, परिवार शर्मिंदा




बिहार के भागलपुर जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने आ रहा है। ये अजब प्रेम की गजब कहानी 18 साल के युवक और 50 साल की महिला की है। दोनों ने लव मैरिज कर ली है। युवक महिला को पत्नी बनाकर घर भी ले आया है। बता दें कि महिला के पहले से ही चार बच्चे हैं। साथ ही नाती-नतनी भी है।
अजब-गजब इश्क! 18 साल के युवक ने 50 साल की महिला से की शादी
दरअसल 18 साल युवक कन्हाई कुमार गुजरात में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान उसकी आंखें 50 साल की ज्योति देवी से लड़ गईं। दोनों के बीच मुलाकात के बाद प्रेम हुआ। फिर क्या था दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। लेकिन ये शादी परिवार वालों को मंजूर नहीं थी। इसलिए ज्योति देवी ने कन्हाई से भागकर शादी कर ली। भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव के रहने वाले कन्हाई कुमार की 50 साल की महिला संग शादी चर्चा का विषय बन गई।
महिला नाती-नतनी वाली
हैरानी की बात तो ये है कि महिला के चार बच्चे तीन बेटी और एक बेटा है। साथ ही उसके नाती-नतनी भी है। महिला गुजरात में अपने पति हीरालाल मंडल और बेटे आलोक कुमार के साथ रहती थी। उसी के घर के पास कन्हाई भी रहता था। इस मामले में महिला की बेटी और दामाद ने थाने में आवेदन देकर मां के घर लौट आने की गुहार लगाई है।
महिला ने परिजन शर्मिंदा
शादी की बात पता चलते ही महिला के परिवार में खलबली मच गई। खोजबीन के बाद महिला के परिवार वाले प्रेमी कन्हाई के गांव पहुंचे। जहां पहुंचकर वो इस शादी का विरोध करने लगे। परिवार वालों की विनती के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई।
लेकिन प्यार में पागल महिला बात मानने को तैयार ही नहीं। जिसके बाद परिवार वालें वापस घर लौट गए। महिला के बच्चे शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। बता दें कि महिला ने पंचायत के फैसले को भी मानने से इंकार कर दिया और वहां से चली गई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें