हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर नैना गांव के पास पहाड़ से आया भारी मलबा(वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी — बीते कई घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर नैना गांव के पास भारी मलबा आ गया, जिससे दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtube.com/shorts/SdAPV5auhkw?si=uSQig5JLih_RpAvY

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान लगातार पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
प्रशासन की ओर से रेस्क्यू और रोड क्लियरेंस का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और JCB मशीनों से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है

ADVERTISEMENTS