हल्द्वानी- प्रॉपर्टी के विवाद के चलते चाची का कातिल बना गौरव गुप्ता, फरार
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते गौरव गुप्ता नाम युवक ने अपनी सगी चाची के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। नवाबी रोड के कुल्यालपुर क्षेत्र में कुसुम गुप्ता नाम की महिला पर आज उसके आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता के बीच प्रॉपर्टी विवाद को लेकर जमकर कहां सुनी हुई,
इसी दौरान आरोपी भतीजे ने अपनी चाची के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है, एसपी क्राइम हरबंश सिंह ने कहा इस मामले में आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता की तलाश में पुलिस की टीम के द्वारा दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



पहाड़ के फौलादी हाथ विपक्षियों पर पड़े भारी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्ज्वल ने जीता ब्रॉन्ज