ट्रैन पर चढ़े सरफिरे ने की आत्महत्या करने की कोशिश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में आत्महत्या को लेकर कई बार खबरे सामने आती रहती है इसी क्रम में एक खबर देहरादून से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार उपासना एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ा एक सरफिरा युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।और इस दौरान युवक हाई टेंशन तार को पकड़ने से बुरी तरह झुलस गया। बता दे कि मामला देहरादून के हर्रावाला मियाँवाल रेलवे ट्रैक का है।

-->

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को रेस्क़यू कर कोरोनेशन अस्पताल पहुँचाया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैन के सामने पटरी पर आत्महत्या करने के लिए युवक लेटा था।और तभी ट्रेन से उतरने के लिए किसी यात्री ने चैन खींची थी,ट्रैन रुकते ही ट्रेन पर लेटे सरफिरे युवक ने इंजन की छत पर चढ़कर बिजली की तार पकड़ ली।और आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के द्वारा युवाओ की आत्महत्या करने की क्या वजह रही इसकी जानकारी पुलिस के द्वारा जुटाई जा रही है।