Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को फाइनल में 4-0 से हराया, जीता स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Asian Champions Trophy: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में रविवार को भारत और जापान में स्वर्ण पदक के लिए भिड़ंत हुई। जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया।

-->

.
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की अपने नाम
फाइनल में 4-0 से हराकर भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। बता दें भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

जापान और भारत के बीच ये फाइनल मुकाबला रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया। महिला हॉकी टीम की इस जीत के बाद हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर सभी महिला हॉकी खिलाडियों को इनाम रूप तीन-तीन लाख रुपये देने कावादा किया है। तो वहीं सहयोगी स्टाफ 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मैच में हुआ क्या?
फाइनल मुकाबले में भारत की संगीता कुमारी ने 17वें मिनट, नेहा ने 46वें मिनट, लालरेमसिआमी 57 वें मिनट और वंदना कटारिया ने 60वें मिनट पर गोल किया। शुरुआत से ही भारत जापान पर हावी रहा। जापान भी गोल करने की फ़िराक में था लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया ने जापान की कोशिशों में पानी फेर दिया।

दूसरी बार चैंपियन बनी भारतीय महिला हॉकी टीम

.
जापान को पहले हाफ में कई पेनल्टी शूटआउट मिले। लेकिन गोल करने में विफल रहे। बता दें की भारत इससे पहले भी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। इससे पहले 2016 में सिंगापुर में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। तो वहीं जापान साल 2013 और 2021 में विजेता रहा था।