Arun Govil: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल को जीप ने मारी टक्कर, ‘नोटिस’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए चोटिल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Arun Govil Injured: दूरदर्शन की फेमस ‘रामायण’ में श्रीराम का रोल अदा करने वाले अरुण गोविल(Arun Govil) शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘नोटिस’ का आखिरी शेड्यूल किया। इसी बीच उन्हें फिल्म के सेट पर चोट लग गई। उनको जीप से टक्कर लग गई।

ADVERTISEMENTS

दर्द में रह कर भी Arun Govil ने जारी रखी शूटिंग
चोटिल होने के बाद सेट पर मौजूद लोग काफी घबरा गए थे। लेकिन शेड्यूल में कोई गलती ना हो इसके लिए अरुण ने दर्द में रह कर भी शूटिंग जारी रखी। इस फिल्म में उनके साथ रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखालिखा भी अभिनय कर रही है।

Arun Govil की कोहनी में लगी चोट
खबरों की माने तो शोटिंग के दौरान एक सीन में अरुण, नारायण गुप्ता के रोल में थे। उन्हें पुलिस जीप में हिरासत में लिया जाना था। जीप रिवर्स लेते समय उनकी टक्कर हो गई। जिसके कारण उनकी कोहनी पर चोट लग गई। जीप के पास खड़े होने के कारण वो चोटिल हो गए। हालांकि चोट के बावजूद अरुण ने शूटिंग जारी रखने को कहा।

ADVERTISEMENTS